फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल पुराने हत्या प्रकरण के आरोपी पूर्व सैनिक और उसका साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
Arrest - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हत्या प्रकरण में वांछित एक सेवानिवृत्त सैनिक सहित दो लोगों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनाक्रम 9 सितंबर 2016 का बताया गया है। जानकारी के अनुसार दो गुटों की पुरानी रंजिश और विवाद के चलते 9 सितंबर को सेक्टर-पांच में भगवान परशुराम कॉलेज के निकट दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में गांव खिदरपुरा वासी हरदीप सिंह की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई पिछले चार साल से जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस ने पिहोवा के गांव सारसा वासी जितेंद्र मलिक और गांव खिदरपुरा वासी पूर्व सैनिक जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर 2016 को अनिल कुमार पुत्र चंद्रभान वासी खिदरपुरा ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 9 सितंबर 2016 को वह उसके दोस्त हरदीप सिंह वासी खिदरपुरा के साथ उसकी मोटर साइकिल नंबर एचआर 07 क्यु 3694 पर उसके भाई राकेश के दोस्त को कपड़े देने गए थे। कपड़े देने के बाद वे दोनों अपने घर के लिए सेक्टर- 5 में जब भगवान परशुराम कॉलेज के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान तो वहां पर उसके दोस्त रामशरण पुत्र बैजनाथ वासी सरायसुखी, सुखविंद्र पुत्र बीर सिंह वासी बांगरो, जितेंद्र मलिक पुत्र सुलतान सिंह वासी सारसा वा जसबीर पुत्र जयभगवान वासी खिदरपुरा खड़े थे। जैसे ही वे उनके दोस्तों के पास पहुंचे तो तभी दो स्कार्पियो व एक सकोडा, जिसमें करीब 18 से 20 व्यक्ति नीचे उतर कर उनके पास आए। शिकायतकर्ता के मुताबिक राजू वासी मथाना, मनीष वासी जांबा, अंकुश उर्फ ठुसा वासी मथाना, विशाल वासी बराना, चेप्पा उर्फ शिवम वासी मथाना, प्रदीप कलतगडिया, मनीष वासी मथाना और जालंधर वासी फतेहपुर व 10 से 12 अन्य लड़कों ने बीपीएसओ के चुनाव की रंजिश रखकर उन पर डंडे, बिंडो, गडासियों तथा रिवाल्वर और गन से हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने हाथों में पकड़े असले से अचानक गोलियों की बौछार कर दी और इनके दोस्त जितेंद्र मलिक ने उसके दोस्त जसबीर सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी और दोस्तो की जान बचाने के लिए परशुराम कॉलेज के अंदर भागते हुए हवाई फायर किये। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस घटनाक्रम के दौरान हरदीप को घायलावस्था में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया था,लेकिन वहां डाक्टरों ने हरदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

अब तक 19 की हो चुकी है गिरफ्तारी
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके 17 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके इनके कब्जे से डंडे, बिंडे, गंडासियां, गाड़ियां और मोबाइल फोन भी बरामद कर जिला कारागार कुरुक्षेत्र भेजा था। बताया गया है कि इस मामले में वांछित अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी, जिनकी गिरफ्तारी अब हुई है।
ज्योतिसर से किया दोनों को गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा-2 के एसआई भूषण दास के नेतृत्व में एसआई जीत सिंह राणा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव सारसा वासी जितेंद्र मलिक पुत्र सुलतान सिंह और गांव खिदरपुरा वासी जसबीर सिहं पुत्र जय भगवान को गांव ज्योतिसर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत के आदेश पर इन्हें जिला कारागार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें