फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडा नदी में आया 17 हजार क्यूसिक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है और नदी नाले भरे हुए हैं। जिनका पानी मारकंडा नदी में पहुंच रहा है। बरसाती पानी रविवार को आना शुरू हुआ था जो देर शाम तक बढ़ता रहा और आज सोमवार दोपहर तक इसका जलस्तर 16 हजार क्यूसिक तक जा पहुंचा। देर सायं तक इसके लेवल में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इस सीजन में मारकंडा नदी में पहली बार इतना पानी आया है और पानी की मात्रा बहुत ज्यादा है। गेज रीडर रविंद्र कुमार का कहना है कि कि पहाड़ों पर बारिश जारी है और उम्मीद जताई की सोमवार देर सायं तक और ज्यादा पानी मारकंडा नदी में आ सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सीजन में पहले 14 हजार 811 क्यूसिक पानी आया था लेकिन अब की बार 17 हजार क्यूसिक पानी पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मारकंडा नदी में मुलाना नदी से पानी आता है क्योंकि यहां पर मारकंडा नदी, रून नदी, वेघना नदी व साढौरा नदी आपस में मिलती हैं जिस कारण पानी भारी मात्रा में एकत्रित हो जाता है जिसे सुरक्षा की दृष्टि से आगे निकाला जाता है और यह पानी शाहाबाद की मारकंडा नदी में पहुंचता है। पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है।
बाढ़ का पानी निकटवर्ती गांव कलसाना, मलिकपुर, गुमटी, कठवा, मुगलमाजरा के इलाकों में मार करता है और फसलों को नुकसान पहुंचाता है। मारकंडा नदी में पहाड़ों के पानी के साथ-साथ काला अ ब व साढोरा नदी तथा वेघना नदी का भी पानी पहुंचता है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बरसात जारी है और मारकंडा नदी में पानी दोबारा फिर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें