फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलवाने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लोन दिलवाने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चनारथल निवासी जसबीर सिंह ने कहा कि नरेंद्र चौधरी व राधेश्याम उनके घर स्कार्पियो गाड़ी में आए थे और खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बता रहे थे। आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह एक्सिस बैंक द्वारा कम ब्याज पर लोन दिलवाते हैं और शिकायतकर्ता को 10 करोड़ का लोन करवा देंगे जिस पर एक प्रतिशत स्टैंप डयूटी खर्चा लगेगा।
विज्ञापन

आरोपियों की बात पर विश्वास करके उसने अपनी दस्तावेज की कापियां दे दी। कुछ दिनों बाद उनका फोन आया कि उनका लोन मंजूर हो गया और उन्हें सोनीपत बुलाया है तथा कहा कि वह गुडग़ांवां से आ रहे हैं। शिकायतकर्ता को शिवा होटल पर बैठने को कहा। कुछ देर बाद दोनो व्यक्ति वहां आकर उन्हें एक लोन मंजूर पत्र दिया और शिकायतकर्ता को कहा कि जो एक प्रतिशत स्टांप डयूटी लगनी है वह उन्हें दे दो। आरोपियों ने कहा कि वह उसके लोन रजिस्ट्री पेपर तैयार करके उसे तहसील में बुलाएंगे और मौके पर ही शिकायतकर्ता को लोन अमाउंट का डीडी दे दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने उनकी बातों पर विश्वास करके चार लाख रुपए उनके खाते में आरटीजीएस करवा दिए और बकाया छह लाख रुपए मौके पर देने की बात कही।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपियों को कई बार फोन किए लेकिन उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया जिससे शिकायतकर्ता को शक हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें