फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए सिनेमा बड़ा मंच : कृष्ण बेदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मंत्री कृष्ण बेदी को सम्मानित करते हुए अवतार गिल व महासिंह पुनिया। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित आठवें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ प्रसिद्ध अभिनेता अवतार गिल भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान दो फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इस प्रकार के फिल्म महोत्सव युवाओं को प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और बदलाव लाने का प्रभावी जरिया भी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की फिल्म पॉलिसी के माध्यम से हरियाणवी सिनेमा को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी रचनात्मक क्षमता को विकसित करें और फिल्म व संस्कृति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।
इस अवसर पर युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया और डिप्टी डायरेक्टर प्रो. सलोनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। वहीं फेस्टिवल निदेशक धर्मेंद्र डांगी और मंच संचालक डॉ. आबिद अली ने भी उनका अभिनंदन किया।

कुरुक्षेत्र। मंत्री कृष्ण बेदी को सम्मानित करते हुए अवतार गिल व महासिंह पुनिया। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें