फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीडीपीओ ने निजी संस्थान में मिट्टी डलवाने का काम रुकवाया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जोहड़ से मिट्टी लेकर निकलते डंफर व मशीन से मिट्टी खुदाई करते हुए। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव बारना में जोहड़ की मिट्टी बेचने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बीडीपीओ थानेसर के हस्तक्षेप के बाद निजी संस्थान में मिट्टी डालने का काम फिलहाल रोक दिया गया है लेकिन ग्रामीण अब भी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपायुक्त को शिकायत भी सौंप दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण नारायण दत्त और सत्यवान का आरोप है कि गांव के जोहड़ से करोड़ों रुपये की मिट्टी निकालकर निजी संस्थान में बेची गई है। उनका कहना है कि इस पूरे प्रकरण की गहन जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बाजार में एक डंपर मिट्टी की कीमत करीब आठ हजार रुपये है और हजारों डंपर मिट्टी बेचे जाने का आरोप है जिससे बड़े स्तर पर अनियमितता की आशंका है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत की ओर से जो अनुमति ली गई थी, वह केवल पावर हाउस के लिए गाद उठाने की थी लेकिन मौके पर गाद कम और सूखी मिट्टी अधिक मात्रा में निकाली जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरपंच प्रतिनिधि की भूमिका की जांच कर दोष तय किए जाएं और भविष्य में जोहड़ की मिट्टी के दोहन पर रोक लगाई जाए। शुक्रवार को मिट्टी उठान का कार्य जारी रहा लेकिन निजी संस्थान में मिट्टी नहीं डाली गई।
विज्ञापन

निजी संस्थान में मिट्टी डालने पर रोक

बीडीपीओ थानेसर अमित कुमार ने बताया कि निजी संस्थान में मिट्टी डालने की गतिविधि को रोक दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जोहड़ की मिट्टी को किसी निजी संस्थान में बेचना नियमों के खिलाफ है। पावर हाउस के लिए केवल गाद उठाने की अनुमति दी गई थी। शिकायत के आधार पर उचित जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें