फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिट्टा तस्कर पकड़ा, नकदी भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले आठ ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तस्कर को भी काबू किया। अशोक कुमार उर्फ शोक्की के कब्जे से 500 रुपये बरामद करके आरोपी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को उनकी टीम लाडवा के बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। गुप्त सूचना टीम ने सौरभ निवासी जाटान मोहल्ला के जिंदल पार्क लाडवा के पास से काबू किया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। आरोपी के विरुद्ध थाना लाडवा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि यह चिट्टा उसने अशोक से खरीदा था। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेजकर पुलिस तस्कर की तलाश में थी। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने तस्कर अशोक कुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये की नकदी बरामद की गई। संवाद
विज्ञापन



ट्रक चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। गत माह ट्रक चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस ट्रक को संगरूर पंजाब से बरामद कर लिया। आरोपी महिंद्र सिंह निवासी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब व गगनदीप निवासी लोहारा जिला लुधियाना (पंजाब) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
सुभाष चंद्र निवासी धूलगढ़ ने 17 अप्रैल को थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में बताया था 15 अप्रैल की दोपहर करीब ढाई बजे उसने अपना ट्रक गांव स्याणा सैदां के पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। अगले दिन वह ट्रक लेने गया तो उसका ट्रक चोरी हो गया था। चोर ट्रक की खिड़की तोड़कर ट्रक चुरा ले गए थे। मौके पर खिड़की के शीशे टूटे पड़े थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए चोरीशुदा ट्रक को गांव उबावाल जिला संगरूर (पंजाब) से बरामद किया। साथ ही पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रक चुराने का आरोपी जिला जेल कैथल में बंद है। पुलिस ने आरोपी महिंद्र सिंह व गगनदीप को कैथल कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन



तीन बोतल अवैध शराब के साथ दो काबू, 90 लीटर लाहन मिला
बाबैन। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने के मामले में दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपी मलकीत सिंह उर्फ काला निवासी बाबैन व सुनील कुमार निवासी इस्माईलाबाद के कब्जे से 90 लीटर लाहन और तीन बोतल अवैध शराब बरामद हुई।
सहायक पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि थाना बाबैन पुलिस ने गुप्त सूचना पर मलकीत सिंह को उनके घर से अवैध शराब बनाते हुए चलती भट्टी के साथ काबू किया। आरोपी के कब्जे से 90 लीटर लाहन बरामद किया। वहीं अन्य मामले में इस्माईलाबाद पुलिस ने सुनील को काठगढ़ रोड से अवैध शराब बेचते हुए काबू किया। आरोपी के कब्जे से तीन बोतल अवैध शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें