कुरुक्षेत्र। राजकीय मिडिल स्कूल आलमपुर में बुधवार को सहजयोग संस्था के अनुयायी कुणाल कपूर की ओर से बच्चों को निरोगी, चिंता और भय मुक्त जीवन जीने के गुर बताए गए। ध्यान विधि की उपयोगिता को समझाया एवं आरती कुमार की ओर से बच्चों को ध्यान करने की सरल विधि सिखाई गई।
सहजयोग के अनुयायी आयुष कुमार ने कहा कि निर्मला देवी की ओर से बताई गई सहजयोग ध्यान पद्धति से मनुष्य परमात्मा के संरक्षण में आ जाता है जिससे जीवन सुंदर, आनंदमय एवं सुरक्षित हो जाता है। स्कूल इंचार्ज स्नेह लता ने कहा कि आज सहजयोग ध्यान करने से अच्छा अनुभव प्राप्त हुआ। ध्यान करने से एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। बच्चों का पढ़ाई में ध्यान अच्छा लगता है, ध्यान करने वाला बच्चा दूसरों से अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर अध्यापक राम कुमार, रिम्पल जीत कौर, रजवंत कौर, कुसम लता, विनीत कुमार, भारतेन्दु हरीश आदि उपस्थित रहे। सभी ने ध्यान विधि सीखी। इस अवसर पर सहजयोग टीम की तरफ से महेंद्र सैनी व सुधीर कुमार भी उपस्थित रहे।