कुरुक्षेत्र। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर अभ्यास करते स्कूली बच्चे। विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
पिहोवा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने के लिए प्रत्येक बच्चे में बेहद उत्साह दिखाई दे रहा है। पूरे जोश के साथ समारोह को मनाने के लिए विभिन्न चयनित स्कूली बच्चों ने बुधवार को फुल ड्रेस में फाइनल रिहर्सल की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य प्रस्तुतियों की ओर से अनाज मंडी पिहोवा में स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए अंतिम अभ्यास किया गया। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी नागरिक अभिनव सिवाच ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रगान के साथ की तथा परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार पूनम सोलंकी एवं खंड शिक्षा अधिकारी संजय शर्मा उपस्थित रहे।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमोद कुमार विज विधायक पानीपत शहर बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। समारोह को सफलतापूर्वक ढंग से मनाने के लिए प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को प्रात: 8:45 बजे मुख्य अतिथि की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन तथा स्वागत, नौ बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रीय धुन, 9:02 बजे परेड का निरीक्षण, 9:10 बजे मुख्य अतिथि का भाषण, 9:20 बजे मार्च पास्ट, 9:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:30 बजे प्रशंसा पत्र तथा पारितोषिक वितरण तथा 11 बजे राष्ट्रीय होगा।