फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर गिरोह समझकर हिसार के परिवार को लोगों ने जबरन रोका

विज्ञापन
child kidnap - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
लाडवा। बच्चा चोर गिरोह द्वारा बच्चे उठाने की अफवाह मंगलवार को हिसार जिले के एक परिवार के लिए आफत बन गई थी। कार में जा रहे इस परिवार को लाडवा में लोगों ने बच्चा चोर गिरोह के सदस्य समझ लिया और इनकी कार को पीछा करके जबरन रुकवा लाडवा थाने ले आए। थाने में इस परिवार के लोगों ने अपने पहचान पत्र आदि के आधार पर खुद को किसी तरह बचाया। इस पूरी कवायद में परिवार में शामिल तीन महिलाएं एवं पांच बच्चे बुरी तरह सहमे रहे।
विज्ञापन

सुरेंद्र एवं सुनील निवासी गांव सहलपुर थाना मंडी आदमपुर जिला हिसार मंगलवार को हरिद्वार से अपने किसी परिजन का पिंडदान कराकर परिवार सहित गांव जा रहे थे। लाडवा में जब उनकी कार सुबह इंद्री चौक पहुंची तो लोगों ने डिग्गी में बच्चों को बैठा देख चोर गिरोह समझ लिया। लोगों ने बच्चा चोर गिरोह का पकड़ने के लिए शोर मचा दिया, जिससे तुरंत कुछ जागरूक लोग कारों में उनके वाहन का पीछा करने लगे। पीछा कर रहे लोगों ने लाडवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गोशाला से पहले उनकी कार को ओवरटेक किया और जबरन रुकवा लिया। लोग उन्हें लेकर लाडवा थाने पहुंचे। इस दौरान बच्चा चोर पकड़े जाने के मैसेज सोशल मीडिया में भी फ्लैश हो गए और बड़ी संख्या में शहरवासी थाने में जमा होने लगे। थाने में जमा भीड़ देख और अचानक कार रुकवाने से कार में सवार महिलाएं तथा बच्चे दहशत में आ गए। बच्चे तो डर के मारे रोने लगे तो बुजुर्ग महिला बच्चों को हौसला देकर चुप कराती रही। पूछताछ में जब असलियत सामने आई तो थाने में जमा भीड़ धीरे-धीरे खिसक गई, लेकिन डेढ़ घंटे चले ड्रामे में पीड़ित परिवार को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को बिठाकर चाय-नाश्ता कराया और उनके पहचान-पत्र की फोटो कॉपी लेकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें