संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गांव किरमिच स्थित हैफेड के गोदाम की जांच की। इस दौरान दो कर्मचारी नदारद मिले। वहीं कुछ गेहूं खराब हुआ भी मिला। एसआई राजबीर सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह से रात करीब साढ़े नौ बजे तक जारी रही। इस दौरान रिकार्ड के साथ-साथ गेहूं स्टॉक का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान कस्टोडियन इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व सुरक्षाकर्मी राजेश कुमार नहीं मिले। कई बैग में गेहूं खराब हालत में भी मिला। ड्यूटी मजिस्ट्रेट खनन विभाग के सहायक अभियंता रोहित कुमार की मौजूदगी में कार्रवाई के दौरान डीएम हैफेड शमशेर सिंह भी मौजूद रहे। एसआई राजबीर सिंह के मुताबिक स्टॉक लगभग पूरा मिला। करीब नौ कट्टे अधिक थे। पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।