फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीलधारी गुरुद्वारा में टेका माथा, की अरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपली। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली स्थित ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के नागरिकों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रबंधक कमेटी और संगत की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया और संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा पिपली साहिब का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यहां आकर मन को असीम शांति मिलती है। सिख गुरुओं ने मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें