फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में 15 को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कुवि गेस्ट हाउस में करेंगे रात्रि ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 15 अक्तूबर को धर्मनगरी में पहुंचेंगे, जहां वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में रात्रि ठहराव करेंगे। अगले ही दिन सुबह कैथल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से होते हुए सेक्टर दो, जिंदल चौक, सर्किट हाउस, मल्टी आर्ट चौक से होते हुए विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि व कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 व 16 अक्तूबर को वीआईपी मार्ग तथा उसके आसपास 75 मीटर के दायरे में सड़क के दोनों तरफ कोई भी वाहन खड़ा नहीं होगा। मुख्यमंत्री के ठहराव स्थल के दो किलोमीटर के दायरे में लाठी, डंडे, तलवार, गंडासी, आग्नेय यंत्र व अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर चलने, खुला पेट्रोल, डीजल की बोतल, केन पर प्रतिबंध हेलीपेड स्थल, वीआईपी मार्ग तथा आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर धारा 144 के तहत पूर्णत: प्रतिबंध लगाने के आदेश पारित किए गए हैं। इन आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें