फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व :आज खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज शुक्रवार को नहाय-खाय की परंपरा के साथ हो गया। पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना मनाया जा रहा है। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खीर-रोटी का प्रसाद ग्रहण कर व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

उधर, महापर्व को लेकर पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। पूर्वांचल समाज के लोगों में पर्व को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।
नहाय-खाय के दिन श्रद्धालुओं ने शारीरिक और मानसिक शुद्धता के साथ घर-आंगन की पवित्रता पर विशेष ध्यान दिया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने सुबह जल्दी उठकर घरों की साफ-सफाई की। इसके बाद कुछ श्रद्धालुओं ने सरोवर में स्नान किया, जबकि अन्य ने घरों में गंगाजल मिलाकर स्नान किया। नए वस्त्र धारण करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित किया और छठ मईया का ध्यान करते हुए कठिन व्रत का संकल्प लिया।
पूजा-अर्चना के बाद मिट्टी के चूल्हे पर मिट्टी और पीतल के बर्तनों में सात्विक भोजन तैयार किया गया। इसमें कद्दू की सब्जी, चने की दाल और भात बनाया गया। भगवान को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने भोजन ग्रहण किया। इसके बाद घर के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों को भी प्रसाद के रूप में भोजन वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें