फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहीं हो पाई युवती के शव की पहचान, आज होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भाखड़ा नहर में मिले युवती के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को फिलहाल मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। नियमानुसार पहचान के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया जाएगा। इसके बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

युवती का शव गांव दबखेड़ी पुल के पास से बरामद हुआ था। गोताखोर प्रगट सिंह के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पानी में कुछ घंटे पहले ही आया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया था। वहीं, थाना केयूके के एसएचओ जगदीश ने बताया कि युवती की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है, ताकि शव की पहचान हो सके। पहचान नहीं होने की स्थिति में निर्धारित 72 घंटे की अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें