फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बगैर लाइसेंस के चल रही थी पनीर बनाने की फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-दो में पनीर बनाने की फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने दबिश दी। इससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरी-तफरी मच गई। विभाग की टीम ने फैक्टरी से दूध, पनीर और खोआ का सैंपल लिया। इसके अलावा टीम ने पांच क्विंटल पनीर को नष्ट भी कराया। टीम को फैक्ट्री में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत मिली थी। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। मौके पर संचालक फैक्टरी चलाने का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया।
उधर, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अमित चौहान ने बताया कि उनकी टीम को सेक्टर-दो में अवैध रूप से पनीर बनाने की फैक्ट्री चलाए जाने की शिकायत मिली थी। इस पर उनकी टीम ने फैक्ट्री में दबिश देकर काफी मात्रा में पनीर को जब्त किया। यहां से टीम ने दूध, पनीर और खोआ के सैंपल एकत्रित किए साथ ही घटिया गुणवत्ता वाले करीब पांच क्विंटल पनीर को नष्ट किया गया। बताया कि उनको पनीर बनाने के लिए रिफाइंड या वनस्पति घी का इस्तेमाल करने का शक है। यहां से घी के काफी खाली कैन बरामद हुए हैं, जबकि फैक्ट्री में घी या उससे बना कोई खाद्य पदार्थ बरामद नहीं हुआ। शायद पनीर में फैट बढ़ाने के लिए वनस्पति घी का इस्तेमाल किया जाता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए टीम ने फैक्ट्री से सैंपल लिए है। उनको जांच के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर संचालक फैक्ट्री चलाने से संबंधित कोई लाइसेंस और परमिट पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें