कुरुक्षेत्र। गुरुद्वारा छठी पातशाही साहिब में माथा टेकते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भ
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश में गरिमापूर्ण तरीके के साथ मनाया जा रहा है। इस दिवस को लेकर प्रदेशभर में 1 से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य तरीके से आयोजन किया गया। ज्योतिसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी मंगलवार को छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब से गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी यात्रा को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित समागम स्थल के लिए रवाना करने के बाद बातचीत कर रहे थे। इससे पहले राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जगदीश सिंह झिंडा, छठी पातशाही गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख हरमन सिंह ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब पर शीश नवाया।
इसके बाद सभी मेहमानों ने गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, त्याग और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। श्री गुरु तेग बहादुर जी बलिदान, शांति और मानवता के प्रतीक हैं। उनकी शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं और समाज को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।