फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन में 1507 वाहनों की चेकिंग

विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के दौरान वाहन की चेकिंग करती पुलिस। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के तहत 1507 वाहनों की जांच व 47 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना लाइसेंस व बिना परमिट के 102 बोतल देसी शराब व जुआ अधिनियम के तहत 1230 रुपये बरामद किए गए। पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के आदेशानुसार क्षेत्र में 33 स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान वाहनों की गहनता से जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि जिले में गीता द्वार पिपली से लेकर थर्ड गेट,मोहन नगर चौक, नया बस अड्डा, लक्की स्वीट हाउस, आंबेडकर चौक, मीरी-पीरी चौक, उमरी चौक, देवीलाल चौक, पिहोवा चौक, झांसा, बाबैन, लाडवा, शाहाबाद आदि मिला कर कुल 33 स्थानों पर नाके लगाए गए व 389 पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया। वहीं करीब 112 अधिकारियों को चेकिंग ड्यूटी पर लगाया गया था। वहीं जांच करने बाद 47 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जगह-जगह छापामारी की और अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 14 मामले दर्ज करके 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त सट्टा खाईवाली करने के आरोप में दो मामले दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से बिना लाइसेंस व बिना परमिट के 102 बोतल देसी शराब बरामद की। इसके अतिरिक्त 126 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया और 126 ऐसे व्यक्तियों को चेक किया जो अन्य राज्यों से आए हुए थे। उनके निवास स्थानों की तस्दीक करने के लिए संबंधित थानों में पत्राचार के लिए उनके पर्चे काटे गए। सभी उप पुलिस अधीक्षक व सभी प्रबंधक थाना नेा अपने-अपने इलाकों में गश्त व नाका ड्यूटी चेक की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें