फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाबा का सेवक बनकर प्रॉपर्टी डीलरों से 12 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरिद्वार स्थित लज्जाराम आश्रम के बाबा का सेवक बनकर ठगों ने पानीपत के दो प्रॉपर्टी डीलर पार्टनर से 12 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने कृषि जमीन पर कमीशन का लालच दिया और तीन लाख रुपये साई के देकर कृषि जमीन मालिक से 15 लाख रुपये देने को कहा। प्रॉपर्टी डीलरों ने 15 लाख कृषि जमीन मालिक को दिए, लेकिन इसके बाद आरोपियों ने नंबर बंद कर लिए। प्रॉपर्टी डीलर हरिद्वार में बाबा के आश्रम में गए तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर निवासी विनोद ने बताया कि वह संतनगर निवासी रविंद्र कादियान के साथ प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उनका सेक्टर 18 में टोल प्लाजा के पास स्टार प्रॉपर्टीज नाम से ऑफिस है। 30 सितंबर को उसके पास फोन आया, जिसने कहा कि वह मनोज निवासी लज्जाराम आश्रम, दूधाधारी चौक, हरिद्वार से बात कर रहा है। वह आश्रम के स्वामी का सेवक बोल रहा है। स्वामी को कुरुक्षेत्र के पेहवा के गुमथला गांव में सरदार गुरुदेव सिंह उर्फ बलदेव की कृषि जमीन पसंद आई। स्वामी ने तीन अलग-अलग जगह से मिट्टी उठवाई थी, जिसमें गुरुदेव की जमीन की मिट्टी पास हुई है। सेवक ने उन्हें जमीन का सौदा करवाने के लिए कहा। उसने अपने पार्टनर रविंद्र का नंबर दिया। आरोपी ने उसे भी वही बात कही।
सेवक ने कहा कि वह दूसरे राज्य से है, इसलिए गुरुदेव उनकी बात पर विश्वास नहीं करेगा। सौदा करवाने में उनकी आप मदद करो, इसके बदले स्वामी आपको अच्छी कमीशन देंगे। इस मामले में सेवक ने उनको मिलने के लिए हरिद्वार में लज्जाराम आश्रम बुलाया। वे मिलने के लिए 18 अक्टूबर को हरिद्वार गए। जहां पर उन्हें सेवक के अलावा स्वामी का जायदाद पार्टनर अशोक अग्रवाल और दीन दयाल शर्मा मिले। जिन्होंने सौदे पर अच्छी कमीशन का लालच दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उन्हें तीन लाख रुपये दिए और साई देकर आने को कहा। रविंद्र कादियान ने कृषि जमीन मालिक से मुलाकात कर जमीन का सौदा किया। गुरुदेव ने बयाने के रूप में पहले 15 लाख की मांग की। उन्होंने तीन लाख रुपये साई के दिए और शेष रुपयों के लिए सेवक से बात की तो उसने कहा कि तुम 12 लाख ओर दे दो। वह पानीपत आकर दे देंगे। विश्वास न हो तो तुम बयाना अपने नाम लिखवा सकते हो। उन्होंने विश्वास कर गुरुदेव को 12 लाख रुपये ओर दे दिए।


बॉक्स




फोन किया, आश्रम मिलने गए तो फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

विनोद ने बताया कि उसने आरोपी सेवक से फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया और बाद में फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा। वह हरिद्वार आश्रम गए तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जहां पता चला कि स्वामी के पास मनोज नामक का कोई स्वामी नहीं है और न ही स्वामी को कोई जमीन खरीदनी थी। आरोप है कि कृषि मालिक के साथ मिलकर सभी आरोपियों ने जाल बिछाकर उनसे 12 लाख रुपये ठगे।
विज्ञापन



वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है।
- इंस्पेक्टर बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें