फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फैक्टरी मालिक की कार से 3.5 लाख रुपये से भरा सूटकेस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिफाइनरी क्षेत्र में कार का टायर फटने पर स्टेपनी बदल रहे ड्राइवर और फैक्टरी मालिक की कार से चोर 3.5 लाख रुपये से भरा सूटकेस चोरी कर ले गया। सूटकेस में मालिक के जरूरी दस्तावेज भी थे। फैक्टरी मालिक ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माॅडल टाउन निवासी फैक्टरी मालिक अशोक कुमार ने बताया कि उसकी गांव रेरकलां में लक्ष्मी ट्रेडर्स व श्री गणेश कोर स्पिन के नाम से फैक्टरी है। शनिवार को वह सुबह साढ़े 11 बजे उसने गढ़ी सिकंदरपुर गांव निवासी कार चालक सुरेंद्र को अपना लंच बाक्स और सूटकेस गाड़ी में रखने के लिए कहा। जिसके पांच मिनट बाद ही वह और सुरेंद्र फैक्टरी के लिए रवाना हो गए। जब वह रिफाइनरी से कुछ दूरी आगे पहुंचे तो गाड़ी का टायर फट गया। वह साइड में कार रोक कर स्टेपनी बदलने लगे। 10 मिनट बाद वह चले और फैक्टरी पहुंचे तब तक कार से सूटकेस और लंच बॉक्स दोनों चोरी मिले। अज्ञात आरोपी दोनों को चोरी कर ले गया। सदर थाना पुलिस ने फैक्टरी मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें