फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: योग प्रतियोगिता में चारवी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अभिभावको और चारवी से बातचीत करते हुए डीईईओ हरीश कुमार। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूल खेलों की अंडर-11 योग प्रतियोगिता में चारवी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें चारवी ने अपने योग प्रदर्शन और करतबों के दम पर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इससे पहले भी चारवी क्लस्टर, ब्लॉक और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। जिंदल सिटी की रहने वाली चारवी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। चारवी ने योग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लगातार आगे बढ़ने का सफर तय किया है। उसने पहले क्लस्टर स्तर पर पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद ब्लॉक और जिला स्तर पर भी स्वर्ण पदक जीता। अब राज्य स्तर पर भी पहला स्थान हासिल कर उसने अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा।
चारवी की कोच गीता मिगलानी हैं, जो स्वयं भी राष्ट्रीय स्तर की योग खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके मार्गदर्शन में चारवी ने प्रतियोगिता की तैयारी की और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं 10 साल की चारवी ने अपनी जीत का श्रेय अपने दादा राधेश्याम और दादी कमलेश को दिया। चारवी ने कहा कि जब वह पदक जीती तो पहला ख्याल उनके दादा दादी का ही आया। उन्होंने ही मुझे योगा की तरफ भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें