फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाजारों में पुलिस का पहरा, बड़े व चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार में पुलिस द्वारा लगाया गया नाका, ताकि बड़े वाहन प्रवेश न कर पाए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिवाली पर बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। त्योहार पर किसी तरह की अव्यवस्था न हो और लोगों को जाम से राहत मिले, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने बाजारों में सुरक्षा बढ़ा दी है। बाजारों के चारों ओर नाके लगाकर बड़े और चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ बाइक राइडर और पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।
पुलिस की टीमें बाजारों में आने वाले वाहनों की जांच कर रही हैं। पटाखों जैसी आवाज करने वाले बुलेट चालकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के ऑनलाइन चालान काटे जा रहे हैं। बाजारों के चौक-चौराहों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। हालांकि, पुलिस की सख्ती के बीच लोगों की परेशानी भी कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़कों पर धूल-मिट्टी उड़ रही है। इससे दुकानदारों और बाजार आने वाले ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि त्योहार से पहले निर्माण कार्य पूरा करवाना चाहिए था, ताकि भीड़ के बीच आवागमन सुगम रहता और धूल से भी राहत मिलती।

कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार में पुलिस द्वारा लगाया गया नाका, ताकि बड़े वाहन प्रवेश न कर पाए। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें