फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम मिली राहत, शाम को चली धूल भरी आंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों बाद आखिर बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव आया तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर गर्मी के बाद शाम को छह बजे के करीब आसमान में बादल छा गए। कुछ देर बाद धूल भरी आंधी के साथ शहर के अधिकांश हिस्सों की बिजली गुल हो गई। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बारिश के छींटे भी पड़े। इससे पारा गिरने के साथ ही गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और गर्म हवा से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। बृहस्पतिवार को भी दिनभर यही स्थिति रही। दोपहर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, लेकिन शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव से पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अचानक शाम को 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवा के कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, लेकिन मौसम में आए बदलाव के बाद बड़ी संख्या में लोग ब्रह्मसरोवर पर पहुंचे और देर शाम तक वहां टहलते नजर आए। जून माह का यह पहला दिन रहा, जिसमें तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन धूल मिट्टी उड़ने से शहर का एक्यूआई 311 पहुंच गया, जोकि खराब श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा, लेकिन 18 जून को फिर से मौसम में बदलाव के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें