फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव : सुबह चली तेज हवा, दिन में आसमान में छाए रहे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अब मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते वीरवार अल सुबह तेज हवाओं का असर बना रहा और आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे जबकि दिन में भी कभी धूप खिली तो कभी आसमान में फिर से बादल छाए गए। आसमान में बादलों को देख कर किसानों की चिंता भी बढ़ी रही। गेहूं की पककर तैयार हो चुकी फसलों की कटाई अब होने लगी हैं, जिससे जिले भर की अनाज मंडियों में भी अब गेहूं की आवक बढ़ गई है।
विज्ञापन


हालांकि गेहूं की फसल में नमी होने के चलते अभी भी कई मंडियों में खरीद पूरी तरह से नहीं हो पा रही हैं, जिससे किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम के बदलते मिजाज ने फिर से किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से फिर आसमान में बादल छाने की संभावना बनी हुई है जबकि शनिवार और रविवार को बारिश होने के आसार है, जिससे गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को भी दिक्कत होगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है।

डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव की संभावना फिर से बनी हुई हैं। पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है, जिससे 13 अप्रैल रात्रि से 15 अप्रैल तक तेज हवाओं और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से गेहूं की फसल की कटाई पर असर पड़ने के आसार रहते हैं। गेहूं की फसल को नुकसान से बचाने के लिए फसल की कटाई और उसको संभालने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि होने वाले भारी नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें