फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटलाइजेशन भ्रष्टाचार को रोकने का सशक्त माध्यम : प्रो. ढींगरा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में संबो​धित करते हुए निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में पंचनद शोध संस्थान अध्ययन केंद्र के सहयोग से भ्रष्टाचार मुक्त अर्थव्यवस्था में डिजिटलाइजेशन विषय पर मासिक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा रहे। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन भ्रष्टाचार को रोकने का एक सशक्त माध्यम है, क्योंकि डिजिटलाइजेशन के कारण भ्रष्टाचार में कमी आई है। सरकार की अनेक योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि बैंकिंग सिस्टम में पैसे को सीधे खाते में भेजने की योजना, जन-धन योजना जैसी अनेक ऐसी योजनाएं है, जिनके आधार पर हम कह सकते हैं कि डिजिटलाइजेशन ने भ्रष्टाचार को कम किया है। योजनाओं को सफल बनाने के लिए हमें भी अपनी सोच में बदलाव करना होगा तथा ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन

वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय की अधिष्ठाता प्रो. नीलम ढांडा ने कहा कि डिजिटल क्रांति द्वारा कम्युनिकेशन के क्षेत्र में बहुत अधिक उन्नति हुई है व डिजिटलाइजेशन से आज लोगों की बैंकिंग क्षेत्र में रुचि बढ़ी है, वहीं बिचौलियों की भूमिका बिल्कुल न के बराबर हो गई है, जिस कारण आम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ पहुंच रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. मधुदीप, कोषाध्यक्ष डॉ. कंवरदीप, सचिव राजेश शर्मा, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. सुनील नैन, डॉ. जितेंद्र रोहिल्ला, डॉ. सतीश राणा, रामेश्वर सैनी, डॉ. सचिन वर्मा, अमित जांगड़ा, सुनील कुमार, मोहित कुमार, हरिकेश पपोसा सहित अन्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें