फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्कूलों के समय में परिवर्तन, अब नौ बजकर 30 मिनट पर स्कूल जा सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्कूलों के समय में शिक्षा विभाग की ओर से परिवर्तन किया गया है, जिससे अब स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार अब 15 नवंबर से जिले के स्कूलों में कक्षाएं सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू होगी और तीन बजकर 30 मिनट के तक चलेंगी।
विज्ञापन


वहीं डबल शिफ्ट चलने वाले स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। अब डबल शिफ्ट स्कूलों में कक्षाएं सुबह सात बजकर 55 मिनट से शुरू होंगी और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक चलेंगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की कक्षाएं दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर शाम पांच बजकर 15 मिनट तक चलेंगी।स्कूलों के समय में किए गए परिवर्तन को लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। सर्दियों में कोहरा छाने व खराब मौसम होने के चलते स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बढ़ती सर्दी के चलते विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानियों से न जूझना पड़े, इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है।




स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन : रोहताश वर्मा
जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि सर्दी के सत्र में कई बार मौसम खराब होने या फिर कोहरा ज्यादा होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिलेके सभी स्कूलों में 15 नवंबर से परिवर्तन किया गया समय लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें