फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बदमाशों ने महिला के गले से छीनी डेढ़ तोले सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सेक्टर-13 में बेटे के साथ सैर कर रही महिला के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने सेक्टर-सात का रास्ता पूछने के बहाने घटना को अंजाम दिया। आरोपी पहले से ही महिला के आसपास चक्कर काट रहे थे। वहीं पिहोवा में राहुल मेंटल ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में प्रतिभा ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर-13 में सैर कर रही थी। वह अग्रसेन स्कूल के मुख्य गेट के पास पहुंची तभी दो युवक बाइक पर उनके इर्द-गिर्द चक्कर काटने लगे। उनको देखकर वह डर गई और घर की तरफ जाने लगी। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठा युवक उसके पास आकर सेक्टर-सात का रास्ता पूछने लगा। वह उसे रास्ता बताने लगी तो उसी समय वह युवक उसके गले से सोने की चेन झपट कर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। उसकी चेन करीब डेढ़ तोले की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में सिमरनजीत कौर निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि देर रात करीब नौ बजे वह एलआईसी की बिल्डिंग के पास घूम रही थी। उसी समय राहुल मेंटल अपने दोस्त लाडी के साथ वहां आया और उसके गले से चेन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो दोनों आरोपी बाइक पर सवार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। विदित हो कि राहुल मेंटल के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। राहुल मेंटल हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें