फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डस्टबिन नहीं मिलने पर आठ दुकानदारों के काटे चालान

Sat, 21 Feb 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्य बाजार से सटी पुरानी सब्जी मंडी में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने सब्जी की दुकानों पर डस्टबिन नहीं होने पर आठ दुकानदारों के चालान काट दिए। इस दौरान दह से ज्यादा दुकानदार टीम के सामने ही आनन-फानन में डस्टबिन खरीदकर लाए। कार्रवाई के बाद अधिकारियों ने कुछ दुकानदारों को भी कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण परीक्षा से पहले नगर प्रशासन जिले की स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। नप के पास सब्जी के साथ स्थित राजकीय कन्या विद्यालय के गेट के समक्ष ही कचरे का ढेर लगाए जाने की शिकायतों का भी अंबार रहने लगा है। ऐसे में नप की टीम शुक्रवार को सब्जी मंडी पहुंची तो दुकानों पर डस्टबीन जांचे। अधिकतर दुकानों पर डस्टबीन नहीं मिले। कोई सब्जी की खाली ट्रे व टोकरी दिखाकर गुमराह करने लगा तो कोई खानापूर्ति के लिए रखे टूटे-फूटे डस्टबीन दिखाने लगा। इस पर टीम ने सख्ती दिखाते हुए आठ दुकानदारों के चालान किए। इस दौरान टीम ने सभी दुकानदारों को चेताया कि लगातार निरीक्षण किया जाएगा और बार-बार मनमानी करने वाले दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। संवाद

बॉक्स
नप ने ट्राली खड़ी की, लेकिन कचरा नीचे फेंक रहे
नगर परिषद ईओ राजेश कुमार का कहना है कि सब्जी मंडी के साथ ही नप की ओर से हर रोज ट्राली खड़ी की जाती है, जिसके बावजूद दुकानदार इसमें कचरा नहीं डाल रहे जबकि इसके पास ही खाली जगह पर ढेर लगा रहे हैं। यहीं नहीं दुकानों के आसपास भी कचरा पसरा रहता है। इसी के चलते सख्ती बरती गई। इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स
चैत्र चौदस मेले के लिए चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। चैत्र चौदस मेले की तैयारियों को लेकर नगरपालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया ताकि मेले के दौरान व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके । इस दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान को ज़ब्त किया गया और कई दुकानों पर जुर्माना भी लगाया गया। इस मौके पर मौजूद नगर पालिका के कर्मचारी अजय कुमार ने बताया कि उपायुक्त के आदेशानुसार मेले में आवाजाही को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से पहले सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए थे। आज नगरपालिका ने जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाया नहीं था उनके सामान को ज़ब्त किया गया है ।आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें