फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र चौदस मेला ः पितरों की आत्मिक शांति के लिए किया पिंडदान

Tue, 28 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र चौदस मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरस्वती तीर्थ पर चैत्र चौदस मेले में श्रद्धालुओं ने सोमवार को श्रद्धा की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पितरों की आत्मिक शांति के लिए पिंडदान और पूजा के साथ दानपुण्य किया। पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान व दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे।
विज्ञापन


सोमवार को मेले में सुबह ही श्रद्धालुओं ने सरस्वती तीर्थ में मंत्रोच्चारण के साथ स्नान कर पितरों की आत्मिक शांति के लिए परंपरा अनुसार पिंडदान करवाए। पिहोवा की मान्यता पितृ तीर्थ के रूप में है तथा पौराणिक ग्रंथों के अनुसार यहां भगवान श्रीकृष्ण व अर्जुन ने भी अपने सगे संबंधियों के मोक्ष के लिए पिंडदान किया था। पृथुदक तीर्थ का महत्व गया के समान बताया गया है और यहां स्नान करने से मनुष्य को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने सरस्वती, प्राची, ब्रह्म योनि तीर्थ पर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की। हजारों श्रद्धालुओं प्रेत पीपल की परिक्रमा व शनि मंदिर में तेल चढ़ाकर मन्नत मांगी।     

एसडीएम ने लिया सुरक्षा का जायजा
एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने मेले का निरीक्षण किया और प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि मेला प्रबंधों में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मेला क्षेत्र में एक पुलिस नियंत्रण कक्ष, अस्थाई पुलिस चौकी ओर महिला पुलिस की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों के लिए मेला क्षेत्र को 8 सैक्टरों में बांट कर सुरक्षा ओर व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और 700 पुलिस कर्मी तैनात हैं। ऐतिहासिक सरस्वती तीर्थ के क्षेत्र पर 50 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सूचना केंद्र की सहायता से मिले 3 हजार रुपये
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से बाल भवन में स्थापित किए गए सूचना प्रसारण केंद्र के माध्यम से श्रद्धालु के 3 हजार रुपये मिले हैं। इसके साथ ही मेेले में हजारों लोगों को अपने परिजनों से मिलाने का काम किया गया। सूचना केंद्र पर विष्णु दत्त शर्मा, राजकुमार, रामफल शर्मा, विजय कुमार, बरखा राम व कृष्ण लाल श्रद्धालुओं को मिलाने का काम कर रहे हैं।       
 
श्रद्धालुओं का किया मनोरंजन
चैत्र चौदस मेले में सरस्वती तीर्थ पार्क में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। कलाकारों ने पंजाबी शब्दों, भजनों और धार्मिक गीतों से श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक गीतों का देर रात्रि तक आनंद उठाया। मेले में ब्रह्मकुमारी आश्रम के अनुयायियों द्वारा श्रृद्धालुओं को अध्यात्मिक ज्ञान की बारे में बताया जा रहा हैं वहीं संत प्रेमपाल सिंह रावत के अनुयायियों द्वारा कनोपी लगाकर लोगों को तत्व ज्ञान के बारे में जानकारी दी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच में संत प्रेमपाल रावत के अनुयायियों द्वारा प्रोजेक्टर द्वारा जीवन जीने की नई राह के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें