फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने गुमथला गढू मंडी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पिहोवा। गुमथला गढू मंडी में चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच  व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
पिहोवा। मार्केट कमेटी चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने गुमथला गढू मंडी का निरीक्षण किया। उन्होेंने कहा कि खरीद केंद्रों और मंडियों में किसानों और व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इन खरीद केंद्रों पर प्रशासन की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। अगर किसी किसान और व्यापारी को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह मौके पर अधिकारी या कर्मचारी अपनी समस्या का हल करवा सकता है या फिर उनसे सीधे संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन


चेयरमैन सोमवार को गुमथला गढू मंडी में अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों व एसोसिएशन के साथ गांव गुमथला गढू में गेहूं की खरीद का कार्य शुरू करवाया और गेहूं की नमी को भी चेक किया। इस दौरान चेयरमैन और अधिकारियों ने किसानों, व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। चेयरमैन ने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और फसल को न्यूनतम निर्धारित मूल्य पर खरीदा जाएगा।

मंडी सचिव धर्मेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एसडीएम अनिल कुमार दून की अगुवाई में गुमथला गढु मंडी का निरीक्षण किया गया है। इस सीजन में किसानों और व्यापारियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें