लाडवा। अनाज मंडी में सुविधाओं का जायजा लेते मार्केट कमेटी लाडवा के चेयरमैन डाॅ. गणेश दत्त। विज्
लाडवा। मार्केट कमेटी लाडवा के चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा कर सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उनके साथ मार्केट कमेटी के सचिव संत कुमार भी मौजूद रहे।
उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में मंडी के दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अनाज मंडी में बिजली, पानी और सफाई संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए बनाई गई योजनाओं पर तेजी से कार्य जारी है। नागरिकों की हर समस्या को सीएम के संज्ञान में डालकर उसका समाधान करवाया जाएगा।
डॉ. दत्त ने बताया कि शहरवासियों की बिजली, पानी, सफाई, पेंशन और अन्य समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि लाडवा शहर को प्रदेश में विशेष पहचान मिल सके।
उन्होंने कहा कि शहर और गांव की टूटी सड़कों की मरम्मत जल्द करवाई जाएगी। सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने और सफाई कार्यों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अनाज और सब्जी मंडी में किसानों व आमजन के लिए नए सुलभ शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है और पुराने शौचालयों की मरम्मत भी जारी है।
मार्केट कमेटी की ओर से किसानों और मजदूरों को मुख्यमंत्री किसान खेत मजदूर योजना के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं, अटल मजदूर कैंटीन में सिर्फ 10 रुपये में भोजन भी दिया जा रहा है। डॉ. दत्त ने किसानों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाकर समाधान जरूर करवाएं।