कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ में सीईटी की परीक्षा देने वाले जिला के परीक्षार्थियों को 10 जगहों से बस सर्विस मुहैया करवाई जाएगी और जो परीक्षार्थी कुरुक्षेत्र में पेपर देने के लिए आ रहे हैं, उनकी बसें बस स्टैंड की वर्कशाप में पार्क होंगे। बस स्टैंड से लोकल वाहनों में सेंटर वाइज परीक्षार्थियों को भेजा जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह बुधवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा के साथ लघु सचिवालय में परीक्षा को लेकर बैठक की।
30 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक : कपिल : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य कपिल अत्रेजा ने कहा कि 30 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थी को रोल नंबर और आई कार्ड की जांच के बाद फिसकिंग और बायोमेट्रिक के बाद ही प्रवेश दिया जाए। रोल नंबर पर क्यूआर कोड को भी स्कैन करके रोल नंबर के साथ डाटा का मिलान किया जाएगा।