फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी : 41 केंद्रों पर पहले दिन 90 फीसद रही हाजिरी

Sun, 27 Jul 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सीईटी के पहले दिन कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 20862 में से 18852 परीक्षार्थी दोनों सत्रों में शामिल हुए और करीब 2010 अनुपस्थित रहे। जिले में प्रत्येक सत्र में 10431 परीक्षार्थियों के लिए केंद्र पर प्रबंध किए गए ।
सुबह के सत्र में 9372 और शाम के सत्र में 9480 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जिला में 30 स्थानों पर 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए। सभी परीक्षा केंद्रों को 4 कलस्टरों में बांटा गया । प्रत्येक क्लस्टर में समन्वयक अधिकारी और पुलिस की तरफ से डीएसपी को नियुक्त किया गया था । सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक डयूटी मजिस्ट्रेट कम फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी एवं पेपर डिस्ट्रीब्यूटर, एक सहायक और एक परीक्षा केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 परीक्षा केंद्रों पर पेपरों को पहुंचाने और पेपर संपन्न होने के बाद आंसर शीट को ट्रेजरी में जमा करवाने की उचित व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से दिव्यांग परीक्षार्थियों को घर से परीक्षा केंद्र तक लाने और वापस छोड़ने के लिए स्पेशल गाड़ियां लगाई गईं थी। इस दौरान 31 दिव्यांग परीक्षार्थियों की विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। इनमें थानेसर के पांच, शाहाबाद के सात , पिहोवा के 11 और लाडवा के आठ दिव्यांग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें