फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा आपदा मित्र योजना के प्रशिक्षण समापन पर वितरित किए प्रमाणपत्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन पर एकजुट आपदा मित्र। विज्ञ​प्ति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संख्या-2 में युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और प्रशिक्षण किट वितरित की गई।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट ऑफिसर डिजास्टर मैनेजमेंट जतिंदर सिंह ने कहा कि अब स्वयंसेवकों की आपदा मित्र के रूप में यात्रा प्रारंभ हो जाएगी। एनएसएस समन्वयक डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। भारत स्काउट्स व गाइड्स अमित कौशिक ने कहा कि स्काउट्स एवं गाइड्स से जुड़े स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण से बड़े स्तर पर पहचान बना सकते हैं। उन्होंने बताया गया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षित व सक्षम स्वयंसेवकों की सशक्त टीम तैयार करना है, जो भविष्य में आपातकालीन परिस्थितियों में समाज की सहायता कर सकें। इस अवसर पर राजबीर सिंह सहित एनएसएस, शिक्षा एवं राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर एकजुट आपदा मित्र। विज्ञप्ति- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें