कुरुक्षेत्र। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में रनर-अप रहने के बाद ट्राॅफी के साथ विजेता खिलाड़ी व शिक्
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान की टीम ने गीता इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, पानीपत (दिल्ली-एनसीआर) की ओर से 28 फरवरी से 1 मार्च तक आयोजित 16वीं जीआईएल नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देशभर के विधि संस्थानों की 24 टीमों ने भाग लिया। विधि संस्थान के निदेशक प्रो. अमित लूदरी ने बताया कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए सबसे अंत में पंजीकरण कराया था जिससे तैयारी के लिए सीमित समय मिला। इसके बावजूद विद्यार्थियों ने मेमोरियल ड्राफ्टिंग, कानूनी शोध और तर्कों की तैयारी में कड़ी मेहनत कर शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल राउंड में टीम ने न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल, सुदेश कुमार शर्मा और प्रो. देवेंद्र सिंह की पीठ के समक्ष अपने तर्क प्रस्तुत किए। टीम में श्वेता कौशिक ने वक्ता-एक, दिव्यम भाटिया ने वक्ता-दो और यश वर्मा ने शोधकर्ता की भूमिका निभाई।
कुरुक्षेत्र। मूट कोर्ट प्रतियोगिता में रनर-अप रहने के बाद ट्राॅफी के साथ विजेता खिलाड़ी व शिक्