फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में प्रयासरत : कटारिया

विज्ञापन
केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों की आमदनी दोगुना करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। तीनों नये कानूनों से भारत के किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, किसानों की आमदनी दोगनी होगी और किसानों के पास विकल्प होगा कि वे चाहे अपनी फसल मंडी में बेचे या मंडी से बाहर बेंचे। उन्होंने कहा कि इन नए कृषि कानूनों से कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन आएगा, खेती किसानों में निजी निवेश होने से तेज विकास होगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ होगी, किसानों का एक देश-एक बाजार का सपना भी पूरा होगा, एमएसपी की व्यवस्था जारी रहेगी तथा सरकारी खरीद की पहले की तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है, सरकार के पिछले कार्यकाल में किसानों को 5300 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने जहां 10 साल में कृषि बजट में 8.5 बढ़त, वहीं वर्तमान सरकार के पिछले 6 सालों में 38.5 की बढ़त की है और किसानों को 16.38 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया है। हाथरस की दुखद घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी द्वारा सीबीआई जांच सिफारिश करने डीएम, एसपी, डीएसपी को सस्पेंड करने और एसआईटी द्वारा जांच करने के बाद भी विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने चाहता है, लेकिन देश की जनता ने पहले ऐसे नापाक इरादों पर नाकाम किया है और इस बार भी मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें