फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में मिलेगी सीबीएस सुविधा

Tue, 08 Jul 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीबीएस यानी कोर बैंकिंग सोल्यूशन प्रणाली अब मुख्य डाकघर में लागू होगी। अंबाला सर्कल हेड ऑफिस के बाद कुरुक्षेत्र हरियाणा का पहला जिला होगा, जहां डाकघर उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलने जा रही है।
विज्ञापन


14 जुलाई से शुरू हो रही इस सीबीएस तकनीक के बाद जहां उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और समय की बचत होगी, वहीं पूरा नेटवर्क ऑनलाइन होने पर किसी भी काउंटर पर लेन-देन बड़ी आसानी से किया जा सकेगा।

इतना ही नहीं यहां प्रधान डाकघर परिसर में ही उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एटीएम बूथ भी तैयार किया जा रहा है, जोकि 31 जुलाई तक शुरू हो जाएगा, जिसके लिए फिलहाल उपभोक्ताओं से एटीएम कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


कोर बैंकिंग सोल्यूशन लागू होने पर कुरुक्षेत्र डिवीजन सीधे ही नेटवर्किंग के जरिये हरियाणा के मुख्य डाकघर सर्कल अंबाला से जुड़ जाएगा, जिससे इस डिवीजन के नए-पुराने सभी उपभोक्ताओं का पूरा रिकॉर्ड मुख्य डाकघर सर्कल अंबाला तक पहुंच जाएगा।

इस सुविधा के बाद डाकघर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता देश भर में किसी भी जगह लेन-देन कर सकते हैं, बशर्ते उस डाकघर में सीबीएस प्रणाली चालू हो, जबकि इससे पहले अभी तक केवल उसी डाकघर में लेन-देन हो पाता था, जहां खाता खुलवाया गया हो।

अधिकारियों की मानें तो इस प्रणाली को सुचारु रूप से गति देने के लिए कर्मचारियों को बाकायदा ट्रेनिंग भी दी जा रही है। फिलहाल डाकघर में संचय पोस्ट सॉफ्टवेयर से काम चल रहा है, जबकि इस तकनीक के लिए पिनेकल सॉफ्टवेयर इस्तेमाल में लाया जाएगा।

साढे़ सात लाख उपभोक्ता हैं डिवीजन में
वर्तमान में कुरुक्षेत्र डिवीजन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं की संख्या करीब सात लाख 52 हजार चार सौ बहत्तर है, जबकि केवल कुरुक्षेत्र प्रधान डाकघर के उपभोक्ताओं की संख्या 80 हजार है। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस प्रणाली के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और उपभोक्ताओं की संख्या में जबरदस्त इजाफा होगा।   

सब-पोस्ट ऑफिसों की भी तैयारी: आईसी गर्ग
कुरुक्षेत्र डिवीजन पोस्ट ऑफिस अधीक्षक आईसी गर्ग ने बताया कि प्रधान डाकघर के साथ-साथ डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी सब-पोस्ट ऑफिस में भी कोर बैंकिग सोल्यूशन (सीबीएस) तकनीक को शुरु करने की तैयारी चल रही है, जिनमें शाहाबाद, कैथल मंडी एमडीजी, पिहोवा, केयूके, लाडवा सब-ऑफिस शामिल हैं।

कुरुक्षेत्र डिविजन पोस्ट ऑफिस अधीक्षक आईसी गर्ग ने कहा कि डिवीजन की सभी 197 डाक शाखाओं को आरआईसीटी प्रोग्रामिंग डिवाइस से सीधे ही कुरुक्षेत्र डिवीजन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें