कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले गांव ईशरगढ़ के पास लगे मोबाइल टावर से सामान चुराने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहन उर्फ मिड्डा निवासी बाकल (कैथल) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
थाना सदर थानेसर में 10 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में विक्रम निवासी बाबैन ने बताया था कि वह मोबाइल टावर की एक कंपनी में बतौर टेक्नीशियन काम करता है। उसकी एक साइट ईशरगढ़ पर टावर लगा हुआ है। नौ अक्तूबर दोपहर 2.40 बजे करनाल एनओसी से सूचना मिली थी कि साइट डाउन है। उसने करीब एक घंटे बाद मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि टावर से तीन आरआरएच चोरी हुए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-दो को सौंपी गई थी।
अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने मामले की जांच करते हुए आरोपी मोहन को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात का खुलासा किया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।