कुरुक्षेत्र। कार सवार बदमाश पिस्तौल के बल पर ब्रेड विक्रेता से नकदी छीनकर फरार हो गए। वीरवार देर शाम चनारथल रोड पर ब्रह्मसरोवर के निकट इस वारदात को अंजाम दिया गया लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पिछले 15 दिन में लूटपाट की यह तीसरी वारदात है।
चक्रवर्ती मोहल्ला के रहने वाले सन्नी कवात्रा ने बताया कि वह वीरवार शाम को ब्रेड की सप्लाई कर चनारथल रोड से ब्रह्मसरोवर होते हुए ऑटो में अपने घर जा रहा था। वह ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट के पास पहुंचा तो सफेद रंग की एक्सेंट कार उसके ऑटो के आगे आकर रुकी तो उसने ऑटो रोक लिया। कार से उतरे दो युवक ऑटो की दोनों खिड़कियों पर आकर खड़े हो गए। उन युवकों ने पहले पूछा कि कहा कि सप्लाई करके आया और फिर पिस्तौल तान दी । करीब साढ़े नौ हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। संवाद