संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। बाइक पर आए बदमाश तलवार की नोक पर गैस एजेंसी कर्मियों से 19 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। कर्मी गैस सिलिंडर की डिलीवरी देने जा रहे थे कि अचानक आरोपियों ने उनके ट्रैक्टर-टॉली के आगे बाइक अड़ाकर उनको रोक लिया था। सूचना के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे।
थाने में दर्ज शिकायत में गैस एजेंसी के प्रबंधक अजायब सिंह निवासी शेरगढ़ ने बताया कि उसके पास दोपहर करीब पौने दो बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली पर गैस सिलिंडर की डिलीवरी का काम करने वाले वीरभान व अंकुश आए। उन्होंने बताया कि वे गैस सिलिंडर डिलीवरी करते हुए ठसकाली गांव के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनके सामने बाइक अड़ाकर रोक लिया। दो युवकों के पास तलवारें थीं और तीसरे युवक ने पीछे से उनपर हमला कर रुपये वाला बैग छीन लिया। आरोपी डरा-धमकाकर उनके मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। तीनों युवकों ने अपना सिर और मुंह कपड़े से लपेट रखा था। बैग में 18,740 रुपए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब