फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकान से नकदी और भट्ठे से मोबाइल व सिलिंडर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में चोरी की वारदात नहीं थम रहीं। पुलिस को दी शिकायत में प्रवासी मजदूर राम गोपाल हाल निवासी हरियाणा ईंट-भट्ठा बदरपुर ने बताया कि वह ईंट-भट्ठे पर काम करता है। शुक्रवार की रात उसके दोस्तों की झुग्गी से पांच मोबाइल व तीन सिलिंडर के साथ पांच हजार रुपये चोरी हो गए।
विज्ञापन


वहीं अन्य मामले में मुनीर अहमद निवासी सेक्टर सात ने पुलिस को बताया कि उसकी हार्डवेयर की दुकान से पीछे की खिड़की तोड़ कर 20 हजार रुपये की नकदी के साथ 45 हजार रुपये का हार्डवेयर का सामान चोरी करके ले गए। नकाबपोश चोर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं।


तहसील से मोटरसाइकिल चोरी

पिहोवा। तहसील में रजिस्ट्री करवाने आए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पुलिस को दर्ज शिकायत में राहुल निवासी तूर काॅलोनी ने बताया कि 14 फरवरी को वह तहसील में प्लाॅट की रजिस्ट्री करवाने के लिए दोपहर तीन बजे के करीब आया था। रजिस्ट्री करवाने के बाद जब वापस आया तो वहां मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाइकिल की तलाश शुरु कर दी। संवाद
विज्ञापन




शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने दो स्थानों से अवैध रूप से शराब रखने के मामलों में युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार वासी रविदास नगर व सन्नी निवासी मच्छीमार मोहल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 40 बोतल देसी व अंग्रेजी व सात बोतल बीयर की बरामद की हैं। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें