फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर से साढ़े पांच लाख लूटे

Wed, 26 Feb 2014 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से दिनदहाड़े पल्सर बाइक पर सवार दो लुटेरे किसान के हाथों से साढ़े पांच लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार दोपहर एक बजे की है।
विज्ञापन


किसान बचगांवा निवासी रमेश चंद्र अपने भाई सुभाष चंद्र के साथ बैंक से रुपये निकालने आया था। बैंक के बाहर लूट की घटना का शोर मचते ही हड़कंप मच गया। डीएसपी निर्मल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।

रमेश चंद्र ने बताया कि वह अपने भाई सुभाष चंद्र के साथ आहिल्या बाई चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकलवाने के लिए आया था।

बैंक खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकलवा कर बाहर आया कि बाइक सवार युवक थैला छीनकर फरार हो गए। किसान ने बताया कि लुटेरों ने सफेद हेलमेट पहना था। वे छठी पातशाही गुरुद्वारे वाली सड़क की ओर भाग निकले। उन्होंने पीछा भी किया था, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन


बैंक से सीसीटीवी की फुटेज मांगी
डीएसपी निर्मल सिंह के मुताबिक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मांगी गई है। रिकॉर्डिंग से लुटेरों की जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है। सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी चाननराम के कहा कि दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  

बेटे की शादी के लिए निकाले थे रुपये
किसान सुभाष चंद ने बताया कि उनके बेटे की शादी छह मार्च को है। विवाह की तैयारियों और अन्य कार्यों के लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े पांच लाख रुपये निकलवाए थे, लेकिन बैंक के बाहर से ही लुटेरे लेकर फरार हो गए।

सीटीटीवी की रेंज से बाहर थे लुटेरे : बैंक मैनेजर
पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक जेएन सिंह के अनुसार सीटीटीवी कैमरे चालू थे, लेकिन लूट की ये वारदात कैमरों की रेंज से बाहर हुई। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता के हाथ से छीना गया नोटों का थैला इतना कमजोर था कि थैले की एक तनी ग्राहक के ही हाथ में रह गई।

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर वारदात
लूट की वारदात सुभाष मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित अहिल्याबाई चौक पर हुई। लुटेरे वारदात के बाद आराम से गायब हो गए। इससे पहले भी  चौक के आसपास बैंक उपभोक्ताओं से लूट की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें