इस्माईलाबाद। गुरु रविदास मंदिर के समीप किराना व मनियारी की दुकान से चोर हजारों की नकदी व सामान चुरा ले गए। तानिया निवासी जखवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गत दिवस हर रोज की तरह देर रात को अपनी दुकान बंद की थी। शनिवार सुबह फिर पहुंची तो ताला टूटा मिला। जांच की तो गल्ले से करीब तीन हजार की नकदी व सामान चोरी मिला। संवाद
पानी टैंकर व बैटरियां चोरीं
शाहाबाद। तंगौर गांव से झांसा रोड पर निर्माणाधीन पुल से पानी का टैंकर व जेनरेटर की दो बैटरियां चाेरी कर ली गईं। ठेकेदार कुलदीप निवासी झांसा ने बताया कि उन्होंने सरकार से पुल निर्माण का सरकारी तौर पर ठेका लिया हुआ है। जहां निर्माण कार्य चल रहा है। रात के समय वहीं से उक्त सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद