फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुनार की दुकान से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में अलग-अलग जगह चोरों ने दो दुकानों का निशाना बनाया। चोर सुनार की दुकान से 12 किलो चांदी और नकदी चुरा ले गए। चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में हरजीत सिंह निवासी धुराला ने बताया कि उसकी भद्रकाली चौक पर किराने की दुकान है। वह रात को अपनी दुकान को बंद कर अपने गांव चला गया था। वह सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकान पर आया तो दुकान का शटर टूटा हुआ था।
जांच करने पर पाया तो चोर दुकान से उसका लोहे का गुल्लक बॉक्स चुराकर फरार हो गए। उसके गुल्लक में करीब 25 हजार रुपये थे। उधर, थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में अमनदीप सिंह हाल निवासी शांति नगर कुरड़ी ने बताया कि उसकी नलवी गांव में एक सुनार की दुकान है। वह सुबह करीब सात बजे दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का शटर फाड़ रखा था। जांच करने पर पाया तो चोर उसकी दुकान से करीब 12 किलो चांदी, पांच तोले सोना व दो लाख की नकदी चुराकर फरार हो गए। चोर जाते-जाते दुकान में सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। पुलिस सूचना पाकर दोनों जगह का मुआयना किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें