फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में गोरक्षक दल के प्रधान सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 04 Apr 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 पशु तस्करी के आरोप में यूपी के सहारनपुर के पास नई माजरावासी निवासी युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव मसाना गांव के पास सड़क किनारे बने जोहड़ में शनिवार को मिला था। मृतक युवक के पिता ने पीपली थाने में गौरक्षा दल के प्रधान सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। युवक के खिलाफ शाहाबाद में पशु तस्करी का मामला दर्ज कराया गया था। पीपली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन

सहारनपुर के नईमाजरा निवासी ताहिर हुसैन ने थाने में शिकायत दी है कि उसका 30 वर्षीय बेटा मुसादीन की  हत्या दाऊ माजरा के गुरचरण सिंह, सलिंद्र सिंह, अभाना गांव के भीष्म सिंह और यमुनानगर गौरक्षक दल के अध्यक्ष रोहित प्रधान ने की है। दरअसल पांच मार्च को मुसादिन के खिलाफ शाहबाद में पशु तस्करी का मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर मुसा के परिजनों ने यूपी के गंगो में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

शनिवार को मिला शव 
शाहबाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश में जुटी थी। जबकि गंगो पुलिस गुमशुदगी दर्ज होने के बाद उसे खोज रही थी। शनिवार को पीपली पुलिस को सूचना मिली कि मसाणा के पास सड़क किनारे पानी में किसी का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। बाद में शव की पहचान मुसादिन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेजा लेकिन शव की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने शव सोनीपत भेज दिया। रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। मुसा के पिता ने पिपली थाने में यमुनानगर गौरक्षक दल के प्रधान रोहित प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिख ली है। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिपली थाना प्रभारी दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें