फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबलिग को अगवा करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को अगवा के आरोप में चार पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। महिला से फोन पर अभद्र भाषा बोलने, शादी के बहाने नाबालिग को अगवा करने और उससे अशोभनीय हरकत करने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शाहाबाद के गांव की महिला ने शिकायत में कहा कि गांव त्यौड़ी के रहने वाले सौरव व यश दो भाइयों ने फोन पर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मामले में पिहोवा के एक नजदीकी एरिया की रहने वाली नाबालिग लड़की को शादी के बहाने युवक अगवा कर ले गया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी को गऊचरांद वासी गुरप्रीत शादी के बहाने अगवा कर ले गया है। तीसरे मामले में घर में घुसकर नाबालिग के साथ अशोभनीय हरकतें करने वाले आरोपी मलिकपुर निवासी व्यक्ति को महिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में कहा उसकी नाबालिग बेटी घर में थी। इस दौरान गांव मलिकपुर वासी नीरज बुरी नीयत से घर में दाखिल हो गया और उसकी बेटी से अशोभनीय हरकत की। इस बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी थी। महिला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें