पिपली। सेक्टर-तीन में घर में घुसकर हमला करने के आरोप में पुलिस ने पुत्रवधू सहित उसके अन्य छह रिश्तेदारों पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने अपनी पुत्रवधू पर नकदी व जेवर छीनने का भी आरोप लगाया है।
थाना सदर में दर्ज शिकायत में सेक्टर-तीन निवासी महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके छोटे बेटे की पत्नी ने अपने मायके पक्ष के साथ मिलकर घर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट के बाद घर में तोड़फोड़ की। मारपीट के बाद आरोपी उसके कमरे से जेवर व नकदी भी चुराकर ले गए। आरोपी उसके दोनों पोतों को भी अपने साथ ले गए। उसे अपने पोतों की जान का खतरा लग रहा है। उसकी पुत्रवधू उन्हें बार-बार आत्महत्या करने व उन्हें केस में फंसाने की धमकी देती है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।