फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चोर सहित कबाड़ी गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
पुलिस ने कार चोरी के करने के मामलो में कबाड़ी सहित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराये पर लेकर जाता और धोखे से कार लेकर फरार हो जाता। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पिपली और शाहबाद से कार चोरी के मामले में आरोपी हजुर सिंह निवासी डेरा माजरा गांव बडसत जिला करनाल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी से चोरी का सामन खरीदने के मामले में एक अन्य आरोपी सर्वजीत सिंह निवासी सुभाष नगर नई दिल्ली हाल कृष्णा पार्क तिलक नगर देहली को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से शाहबाद से चोरी की गई कार का ईंजन,  बैटरी व अन्य सामान बरामद किया। 19 जून को सूखदेव सिंह निवासी गोविन्द नगर अमृतसर ने थाना शाहबाद में शिकयत दर्ज कराई थी कि हरमन सिंह निवासी करनाल सिंह अमृतसर से किराये पर ईनोवा कार लेकर आया था और शाहाबाद आकर आरोपी झांसा देकर कार चोरी करके फरार हो गया है। एक अन्य  मामले में राजेश कुमार निवासी कैथल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लेख राज  निवासी अमृतसर किराये पर कार लेकर आया और पिपली से कार चोरी करके फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें