फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

Sat, 02 Jul 2016 12:42 AM IST
सादिक अली/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लाडवा-कुरुक्षेत्र रोड पर शुक्रवार सुबह एक कार के ब्रेक फेल होने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लाडवा सीएचसी में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रात: लगभग 6 बजे लाडवा निवासी गौरव शर्मा, रुचिर शर्मा, राघव, मनीष, आशीष व अकांक्षी कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र स्विमिंग के लिए जा रहे थे कि गांव सिरसमा से कुछ आगे कार के ब्रेक फेल हो गए और कार का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे खदानों में खड़े पेड़ों से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार गौरव शर्मा, रुचिर शर्मा, राघव शर्मा, मनीष, आशीष तथा अकांक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से लगभग 4 वर्षीय रुचिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 30 वर्षीय गौरव शर्मा की कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मौत हो गई। राघव शर्मा, मनीष, आशीष तथा अकांक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां डॉक्टरों ने लगभग 13 वर्षीय राघव शर्मा की स्थिति को नाजुक बताया है। आशीष और उसकी 9 वर्षीय भतीजी अकांक्षी की नाजुक हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र निजी अस्पताल से मुजफ्फरनगर रेफर किया है। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

तैराकी सीखने के लिए प्रतिदिन कार से आते थे
लाडवा से प्रतिदिन गौरव शर्मा, आशीष व मनीष तीनों दोस्त अपने बच्चों को व खुद तैरना सीखने के लिए कुरुक्षेत्र सुबह लगभग 7 बजे अपनी कार से आते थे। शुक्रवार को भी ये सब अपने बच्चों के साथ कुरुक्षेत्र स्वीमिंग पुल पर तैराकी सीखने के लिए अपने-अपने घरों से निकले थे। गांव सिरसमा के निकट कार का संतुलन बिगड़ने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन

वर्जन
जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि लाडवा रोड पर गांव सिरसमा के पास हुई दुर्घटना कार के ब्रेक फेल होने के कारण हुई है। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हुई। जबकि कार में सवार अन्य 4 लोगों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें