फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिर्जापुर पुल से कार व बाइक नहर में गिरी, स्थानीय लोगों की सूझबूझ व मदद से चालकों की बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कैथल रोड पर स्थित भाखड़ा नरवाना नहर के मिर्जापुर पुल पर वीरवार दोपहर को एक सड़क हादसा हो गया। एक आई-20 कार ने अनियंत्रित होकर स्पलेंडर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार और बाइक दोनों पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरीं। टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। बारना गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित अपनी कार से संगीत अकादमी जा रहा था। एक अज्ञात कार चालक ने उसे ओवरटेक किया। इसी दौरान रोहित ने अपनी कार पर संतुलन खो दिया। उसकी कार ने 26 वर्षीय मनीष की बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मनीष किसी तरह नहर से बाहर निकला। स्थानीय युवकों ने जान जोखिम में डालकर रोहित को कार से बाहर निकाला। डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम ने बाइक को आधा घंटे में बाहर निकाला। कार को नहर से निकालने में करीब तीन घंटे लगे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें