फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा सदमे में

Sat, 23 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर गांव शरीफगढ़ के सामने ओवर ब्रीज पर शनिवार सुबह एक कैंटर ने एक कार और स्कूली बस में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे शाहाबाद के रामप्रसाद डीएवी पब्लिक स्कूल की बस में सवार एक छात्रा सदमे में आ गई। हादसे की सूचना पर पहुंची हेलपर्स की टीम ने छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया।

स्कूल की प्रिंसिपल देपेंद्र वालिया, अरुण सिंगला, रविंद्र कवातरा सीएचसी पहुंचे और छात्रा का हाल जाना। सदमे से गुमसुम हुई छात्रा हरिपुर निवासी शिवानी कक्षा दसवीं में पढ़ती है। शिवानी को चेक करने के बाद डॉ. कुलदीप ने बताया कि हादसे से छात्रा गुमसुम हो गई है।
विज्ञापन


उसे सामान्य होने में समय लगा। शिवानी को दो घंटे बाद लगभग 11 बजे पूरी तरह ठीक हो गई और उसे घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार स्कूल बस गांवों से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल आ रही थी। इसमें इसमें 25 विद्यार्थी सवार थे।
विज्ञापन


शरीफगढ़ गांव के सामने पिपली की ओर से आ रहे कैंटर ने पहले तो कार में टक्कर मारी। इससे कार एक ओर स्लिप हो गई। इसके बाद कैंटर ने स्कूल बस में पीछे से टक्कर मारी। कैंटर चालक ने बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे।

इस कारण वह कैंटर पर कंट्रोल नहीं कर सका। धुंध के चलते सभी वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इस वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें